बसना : अटल टिकरिंग लेब गढ़फुलझर के विद्यार्थियों को नीति आयोग एंव डेल कम्पनी से मिला सम्मान
गोवर्धन कैवर्त, बसना : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढफुलझर के 2 छात्राएं गीतांजलि साव व ज्योति महिलांगे ने अटल इनोवेशन मिशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित अटल मैराथन प्रतियोगिता 2021 में भाग लिया था जिसमें पूरे देश में Top 300 में और राज्य में Top 10 में स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं को नीति आयोग एवं डेल कंपनी द्वारा प्रमाण पत्र, लेपटॉप बैग (चार्जिंग पोर्ट वाला) व स्मार्ट डिजिटल राइटिंग पैड का पुरस्कार मिला।
लैब इंचार्ज अजय कुमार भोई के नेतृत्व में इन छात्राओं ऑटोमैटिक गार्डनिंग सिस्टम का प्रोजेक्ट बनाया था जिससे की खेती को आसान किया जा सके, मेंटर किशन ओगरे के गाइडेन्स में इन छात्राओं ने लगातार अपने प्रोजेक्ट को अपडेट किया तथा इसे देश के शीर्ष 300 तथा राज्य के टॉप टेन प्रोजेक्ट में जगह मिला। छात्राओं को संस्था के प्राचार्य एस एल साहु ने प्रदान की एवं उनके उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं दीं। साथ में लैब इंचार्ज अजय कुमार भोई, व्याख्याता मनोज कुमार साहू एवं मेंटर किशन ओगरे उपस्थित थे। उक्त जानकारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।