महासमुंद : आतंकवाद विरोधी शपथ शुक्रवार 20 मई को
महासमुंद : राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का उद्देश्य आम लोगों के कष्टों को सामने लाकर और दर्शा कर कि आतंकवाद किस तरह राष्ट्रीय हित के विरूद्ध है। युवाओं को आतंक और हिंसा के रास्ते से दूर करना है।
भारत सरकार, गृह मंत्रालय के द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया है कि आतंकवाद विरोधी शपथ सभी शासकीय कार्यालयों, भारत सरकार के उपक्रम एवं अन्य संस्थाओं तथा राज्य, संघ राज्य क्षेत्र में जहां 21 मई शनिवार को अवकाश का दिन है वहां शुक्रवार 20 मई 2022 को प्रात 11ः00 बजे सुरक्षात्मक उपायों का पालन करते हुए शपथ लिया जाए। इसके अलावा प्रतिभागियों और आयोजकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और भीड़-भाड़ से बचने के लिए अपने कक्ष, कार्यालयों में ही आतंकवाद विरोधी शपथ ग्रहण करें।