महासमुंद : किसी भी व्यक्ति के लिए सफलता से बढ़कर कोई अन्य सफल... - CG Sandesh

महासमुंद : किसी भी व्यक्ति के लिए सफलता से बढ़कर कोई अन्य सफलता नहीं हो सकती - जिला सीईओ एस. आलोक

महासमुंद : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक से आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले जिले के मेधावी विद्यार्थियों ने सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी आठ मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्राचार्यों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों की मेहनत, लगन से बच्चों ने जो मुकाम हासिल की है। वह बहुत सराहनीय है। शिक्षक एवं पालक हमेशा यहीं चाहते है कि उनके पढ़ाए हुए बच्चे सफलता के उच्च शिखर पर हमेशा पहुंचे और इससे उन्हें आत्मिक संतुष्टि होती है। किसी भी व्यक्ति के लिए सफलता से बढ़कर कोई अन्य सफलता नहीं हो सकती। विद्यार्थियों को हमेशा लगन के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।

सीईओ एस. आलोक ने सभी विद्यार्थियों को पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के कारण प्रदेश के अधिकांश स्कूल बंद थे। लेकिन जिला प्रशासन के सहयोग से शिक्षकों ने बच्चों के अध्ययन प्रभावित न हो इसे ध्यान में रखकर जिले में  आॅनलाईन कक्षाएॅ, कोचिंग तुंहर दुआर, मोहल्ला क्लास संचालित कर अध्ययन कराया। जिसका बेहतर परिणाम बोर्ड परीक्षाओं में आया है।
बतादें कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के परिणाम विगत 10 वर्षों से भी अधिक रहा है। जिसके फलस्वरूप कक्षा 12 वीं में 83.97 प्रतिशत विद्यार्थी तथा कक्षा 10 वीं के 76.01 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती एस. चंद्रसेन, सहायक संचालक हिमांशु भारतीय सहित शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें