CG : सांप के काटने से लड़की की मौत, सड़क के अभाव में नहीं पंहु... - CG Sandesh

CG : सांप के काटने से लड़की की मौत, सड़क के अभाव में नहीं पंहुच पाया एम्बुलेंस

अंबिकापुर। जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ सांप के काटने से एक बच्ची की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि सड़क नहीं होने के कारण गांव में एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाया। आलम यह रहा कि बेबस पिता सर्प दंश के बाद बेटी को इलाज के लिए कावंड पर एम्बुलेंस तक लाया।

इसके बाद नाबालिग लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। डॉक्टर की माने तो सही समय में इलाज की सुविधा नहीं मिलने के चलते लड़की की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बीती रात जमीन पर सो रही एक 16 साल की नाबालिग लड़की को सांप ने काट लिया। इस बीच लड़की की चिखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं देर रात फोन कर एंबुलेंस को सूचना दी गई लेकिन सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाया। पिता ने कावंड बनाकर बेटी को एंबुलेंस तक पहुंचाया। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें