बसना : वार्ड नंबर 12 से घर के आंगन में रखे 14 लीटर देशी महुआ शराब जप्त.
बसना पुलिस को 19 मई 2022 को मुखबीर से सुचना मिला कि वार्ड नंबर 12 बसना में फिरतू राम ओगरे नामक व्यक्ति अपने घर आंगन में अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी महुआ शराब रखा है पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर संदेही को तलब किया जो उपस्थित आये जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम फिरतू राम ओगरे पिता चंदूलाल ओगरे उम्र 45 साल साकिन वार्ड नंबर 12 बसना थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 निवासी होना बताया.
संदेही के घर आंगन की तलाशी ली गई तो संदेही के आंगन में एक सफेद कलर के प्लास्टिक बोरी के नीचे छिपाकर रखे 02 पांच पांच लीटर वाले पीले रंग के प्लास्टिक जरकीन में 10 लीटर व 01 हरे रंग के पांच लीटर वाले प्लास्टिक जरकीन में करीबन 04 लीटर कुल 14 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 2800/- रू रखे मिला । आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।