बसना : गाँव का सकल बिगाड़ रहे हैं ठेकेदार, सीसी मार्ग का अस्तित्व खतरे में, लोगों की जान को भी रहता है खतरा
ठेकेदारों का काम है रिपेयरिंग करके देना - एसडीओ पीएचई विभाग
हेमन्त
वैष्णव, बसना : बसना
ब्लॉक अंतर्गत गांव-गांव में हर घर नल से जल पहुँच योजना अंतर्गत कार्य चल रहा है.
योजना अंतर्गत प्रत्येक घरो में नल जल योजना अंतर्गत पानी पहुचाना है, जिसके लिए
लोक सेवा यांत्रिकी विभाग द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से यह कार्य करवाया जा रहा
है और गड्ढे खोदे जा रहे है. सीसी मार्गो में ड्रिल चलाकर तोड़ा जा रहा है जिसके
कारण गांव के सीसी मार्ग के नीव की मजबूती भी पहले तरह नही रह गया है.
फोटो
बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अरेकेल का है. जहां लगभग 2 वर्ष पहले कीचड़ मय
मार्ग से लोगो को गुजरना पड़ता था. ग्रामीण दलदल और कीचड़ मार्ग से पूरी तरह त्रस्त
थे, जिसके बाद लाखो रुपये खर्च कर अरेकेल में 1 लम्बा चौड़ा सीसी मार्ग का निर्माण
किया गया और उसी सीसी मार्ग को ड्रिल के माध्यम से तोड़कर नल जल का पाइप बिछाया जा
रहा है.
नल जल के लिए खोदे गए गड्ढो को प्लास्टर भी नही किया जा रहा है. उसमें मिट्टी भरकर ऐसे ही छोड़ दिया जा रहा है. जिसके कारण बरसात के दिनों में 4 पहिया वाहनों के पहिये फसने के मामले नजर आते है. नल जल योजना अंतर्गत गांव-गांव में सीसी मार्ग को नुकसान पहुचाने के बाद ठेकेदार लापता हो जाते है और उनका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है.
मामले में ग्राम पंचायत अरेकेल के सचिव ने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद उन्हें फिर से रिपेयरिंग करवाया जाएगा, लोक यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से बात हुआ है.
हाल
ही के दिनों में बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गापाली में नल जल योजना
अंतर्गत खोदे हुए गड्ढे में एक गाय गिरकर मर गई ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदारों
द्वारा लापरवाही बरता गया था, गड्ढे खोदकर 2 सप्ताह तक ऐसे ही छोड़ दिया गया था.
गाय के मौत के बाद ठेकेदार हरकत में आया और नल जल वाले खोदे हुए गड्ढा को भी
पटवाया गया.
ग्रामीणों
का आरोप है कि एक काम पूरा नही हुआ रहता है और दूसरे कार्य को करते है. उन कामो को
अधूरा छोड़ दिया जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेर में कई बच्चे भी गिर सकते
है. हालांकि अभी तक कोई अप्रिय घटना नही हुई है लेकिन गाय की जान गई उसके बाद ही
ठेकेदार ने कार्य पूरा किया.
मामले पीएचई विभाग के एसडीओ सिदार ने ठेकेदारों के ऊपर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कार्य को समय सीमा में पूरा करें, लोगो को कोई परेसानी नही होना चाहिए. एसडीओ ने बताया कि नल जल योजना अंतर्गत काम पूरा और टेस्टिंग होने के बाद रिपेयरिंग करके देना है. यह पूरा काम ठेकेदार का है.