महासमुंद : अधिकारी-कर्मचारियों ने आतंकवाद विरोधी शपथ ली - CG Sandesh

महासमुंद : अधिकारी-कर्मचारियों ने आतंकवाद विरोधी शपथ ली

महासमुन्द : आज आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में आतंकवाद विरोधी शपथ जिला कलेक्ट्रेट परिसर में ली गई। इस मौके पर अपर कलेक्टर डाॅ. नेहा कपूर, एसडीएम भागवत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया, एस.के. टण्डन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली। इसके अलावा जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार अधिकारियों-कर्मचारियों ने सुरक्षात्मक उपायों का पालन करते हुए आतंकवाद विरोधी शपथ ली।
बता दें कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार आतंकवाद विरोधी शपथ सभी शासकीय कार्यालयों, भारत सरकार के उपक्रम एवं अन्य संस्थाओं द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का उद्देश्य आम लोगों के कष्टों को सामने लाकर और दर्शा कर कि आतंकवाद किस तरह राष्ट्रीय हित के विरूद्ध है। युवाओं को आतंक और हिंसा के रास्ते से दूर करना है।

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। 21 मई को शासकीय अवकाश होने के कारण 20 मई को सभी शासकीय कार्यालयों में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य यह दर्शाना है कि आतंकवाद किस तरह राष्ट्रीय हित के विरूद्ध है, युवाओं को आतंक और हिंसा के रास्ते से दूर करना है। कार्यालय प्रमुखों ने स्वयं और अधिनस्थ सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखने, सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलायी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें