चित्रकोट वाटरफॉल में युवती ने लगाई छलांग, कैमरे में कैद हुई... - CG Sandesh

चित्रकोट वाटरफॉल में युवती ने लगाई छलांग, कैमरे में कैद हुई घटना

छत्तीसगढ़ के बस्तर में मौजूद विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट वाटरफॉल में एक युवती ने छलांग लगा ली. इस सनसनीखेज घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. युवती इस वाटरफॉल के बीचो बीच पहुंची और सीधे छलांग लगा ली. 

डीएसपी पंकज ठाकुर ने बताया कि युवती की छलांग मारने की वीडियो सामने आने के बाद से लगातार उसकी पतासाजी की जा रही है. अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है. मौके पर पहुंची गोताखोर की टीम लगातार युवती को ढूंढने की कोशिश कर रही है.

युवती द्वारा इस तरह के कदम उठाए जाने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. चित्रकोट पुलिस चौकी की टीम इसकी जांच में जुटी हुई है. इतने बड़े और ऊंचे वाटरफॉल से युवती के छलांग लगाते का वीडियो भी सामने आया है. रोंगटे खड़े कर देने वाली इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कर रहे हैं.

फिलहाल पुलिस लगातार गोताखोरों की मदद से पानी में युवती को ढूंढने की कोशिश कर रही है. फिलहाल अब तक युवती का कुछ पता नहीं चल सका है. इधर गोताखोरों की टीम के साथ नाव चालक भी युवती के पतासाजी में जुटे हुए हैं. अज्ञात युवती के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल सका है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें