सरायपाली : प्रीमियम वाइन शॉप खोले जाने का किया जा रहा विरोध - CG Sandesh

सरायपाली : प्रीमियम वाइन शॉप खोले जाने का किया जा रहा विरोध

हेमंत वैष्णव. सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 में प्रीमियम वाइन शाप खोले जाने का विरोध आमजन के साथ जनप्रतिनिधि भी कर रहे हैं. सरायपाली के वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद और नगर पालिका सभापति हरदीप सिंह रैना ने बताया की लगभग 1 माह पूर्व प्रीमियम वाइन शॉप हनुमान मंदिर वार्ड क्रमांक 13 के सामने खोला जा रहा था, जिसका विरोध नगर पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल उपाध्यक्ष सुशीला गंगाराम पटेल तथा समस्त सभापतियों द्वारा किया गया था. जिसके बाद आबकारी विभाग द्वारा सरायपाली नगर पालिका परिषद को पत्र लिखकर पुराना नगर पालिका भवन को प्रीमियम शराब दुकान खोले जाने के लिए मांग की गई थी. जिसे सामान्य सभा की बैठक में ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया, क्योंकि पुराने नगरपालिका के आसपास भी तीन शासकीय और प्राइवेट स्कूल हैं, जिसे ध्यान में रखकर निर्णय लिया गया.

11 मई को पालिका में आबकारी विभाग का प्रस्ताव निरस्त होता है और ठीक 20 मई को आबकारी विभाग जल्दबाजी में बिना सोच विचार के हनुमान मंदिर के सामने प्राथमिक शाला के पास प्रीमियम वाइन शॉप खोल देता है. यहां यह बताना जरूरी है कि उक्त वाइन शॉप के लिए जिस दुकान का चयन किया गया है वह भाजपा नेता द्वारा आबकारी विभाग को किराए में दी गई है. इससे पहले आबकारी विभाग का कार्यालय भी उक्त भवन में संचालित होता था. ऐसे में आबकारी विभाग और उक्त भाजपा नेता की सांठगांठ स्पष्ट दिखाई दे रही है, जिसे प्रशासन को संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रीमियम वाइन शॉप को वहां बंद करा कर अन्यत्र किसी अविवादित जगह पर खोलना चाहिए. आबकारी विभाग प्रशासन के द्वारा उक्त स्थान पर दुकान खोले जाने से आमजन में भारी रोष है नगर पालिका सभापति हरदीप सिंह रैना ने मांग की है की आमजन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और हनुमान मंदिर में पूजा करने वाले अनुयायियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम वाइन शॉप तत्काल बंद की जानी चाहिए.

सभापति सुरेश भाई ने कहा कि आबकारी विभाग हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है. हनुमान मंदिर के सामने शराब दुकान खोल कर आबकारी विभाग ने जन भावनाओं का निरादर किया है. स्थानीय प्रशासन को तत्काल प्रीमियम वाइन शॉप को बंद करना चाहिए अन्यथा की स्थिति में जनता के विरोध और आंदोलन के लिए प्रशासन तैयार रहें. सामाजिक कार्यकर्ता रूबी सिंह ठाकुर ने बताया कि हम महिलाएं रोज मंदिर में पूजा करने जाते हैं ऐसे में मंदिर के सामने शराब दुकान खुलने से महिलाओं को मंदिर पूजा करने आने-जाने में दिक्कत होगी साथ ही वहां प्राइमरी स्कूल है बच्चों के साथ कभी भी अनहोनी घटना कर सकती है और शराबियों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की भी हमेशा शंका बनी रहेगी. ऐसे में प्रशासन को तत्काल वहां पर शराब दुकान बंद करनी चाहिए हम इस शराब दुकान का कड़ा विरोध करते हैं. आने वाले समय में अगर प्रशासन द्वारा शराब दुकान बंद नहीं किया जाता तो सैकड़ों महिलाओं के साथ मेरे द्वारा शराब दुकान का घेराव किया जाएगा और विरोध किया जाएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें