सरायपाली : अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 475 लीटर देश... - CG Sandesh

सरायपाली : अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 475 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। अवैध देशी शराब को लेकर सरायपाली पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 04 अलग-अलग मामलों में 475 लीटर देशी महुआ शराब जब्त कर 07 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। सभी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग जगह पर रेड की कार्रवाई की गई। ग्राम छोटेसाज़ापाली के मंगलू किसपोट्टा के कब्जे से 15 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 3000 रुपये बरामद किया गया। ग्राम मेढ़पाली के जहोतिया बारी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000 रुपये बरामद किया गया। ग्राम केना के जंगल मे रेड कायर्वाही कर पुलिस ने प्रितलाल पटेल, दयानंद साहू, प्रेमानंद साहू और सुखदेव यादव को गिरफ्तार किया। जिनके सामूहिक कब्जे से कुल 300 लीटर महुआ शराब कीमती 60,000 रुपये जप्त किया गया। वहीं ग्राम बेहरापाली में आरोपी पंचराम रावत के कब्जे से 150 लीटर महुआ शराब कीमती 30,000 रुपये जप्त किया गया है। कुल जुमला 475 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की गई है। जिसकी कीमती 95 हजार रुपए है। सभी के खिलाफ सरायपाली पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें