CG : खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्... - CG Sandesh

CG : खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

अंबिकापुर। मणिपुर चौकी क्षेत्र (Manipur post area) से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर खेत में एक युवती की अर्धनग्न लाश (half naked corpse) बरामद की गई है। युवती के गले में कपड़े का पट्टा बंधा हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के बाद हत्या (murder after rape) का लग रहा है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।

रविवार की सुबह चौकी के आसपास संचालित गैरेज का एक कर्मचारी जब शौच के लिए खेत की ओर गया, तब उसने युवती की लाश देखी। जिसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी से महज कुछ ही दूरी पर ये वारदात हुई। क्षेत्र में एक युवती की अर्धनग्न लाश मिली, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

शव के पास मिला चावल, चप्पल और चश्म
जानकारी के मुताबिक शव से कुछ दूर पर चावल बिखरा हुआ पड़ा मिला है। वहीं पर चश्मा और चप्पल भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर मौजूद है। साथ ही अज्ञात युवती की पहचान की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें