CG : खेत में पेड़ पर लटकती मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पु... - CG Sandesh

CG : खेत में पेड़ पर लटकती मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

बेमेतरा। जिले से आत्महत्या की खबर सामने आ रही है, यहाँ खेत में पेड़ पर एक युवक की लटकती हुई लाश मिली है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला नादधाट थाना क्षेत्र का है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मनोज साहू 28 वर्ष पिता कुमार साहू ग्राम चिंचोली है, जो कुछ बताये बिना ही अपने घर से निकला था, वह काफी समय तक घर वापस नहीं आया, जिसके बाद परिजनों ने उसकी पता तलाश की। देर रात तक उसका कही पता नही चला। वहीँ अल सुबह मृतक की गाड़ी खेत में खड़ी दिखी, जिसे नजदीक जाकर देखन पर मृतक मनोज साहू का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। जिसकी सुचना मृतक के पिता ने नांदघाट थाना में जाकर दी गई, सूचना मिलते ही नांदघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की, जिसके पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। वहीँ पुलिस ने जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें