CG : झाड़ियों में मिली युवक की लाश, सिर पर मिले गहरे चोट के न... - CG Sandesh

CG : झाड़ियों में मिली युवक की लाश, सिर पर मिले गहरे चोट के निशान

दुर्ग। जिले के ग्राम औंधी (Village Aundhi) में आज सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान निरंजन यादव (Niranjan Yadav) के रूप में की गई है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश को शुरू कर दिया है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर (Superintendent Vishwas Chandrakar) ने इस मामले में जानकारी देते हुये बताया की मृतक रविवार की रात 11 बजे घर से निकला था। सुबह उसके घर से कुछ दूर झाड़ियों में उसकी लाश मिली। सिर पर गहरे घाव के निशान हैं। पुलिस ने अंदेशा जाहिर किया है कि किसी टंगिये नुमा हथियार से मृतक के सिर पर हमला किया है। जिसके बाद मामले में अपराध दर्ज कर भिलाई तीन पुलिस जांच में जुटी है।



दरअसल पाटन में 21 मई को अजय गौतम और 22 मई को जामुल में मनोज मेहर की हत्या के बाद आज निरंजन यादव की जघन्य हत्या अज्ञात लोगों द्वारा कर दी गई है। फिलहाल पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने इस मामले में प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना को शुरू कर दिया है। दुर्ग जिला वीआईपी जिले कि श्रेणी में आता है। ऐसे में लगातार तीन दिनों में तीन हत्याएं होना पुलिस के कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें