news-details

बसना : भाजपा मंडल गढ़फुलझर द्वारा कांग्रेस सरकार के किसान विरोधी नीति के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया

भाजपा किसान मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल के आह्वान व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन, पर आज भाजपा मंडल गढ़फुलझर के द्वारा मंडल के दो सहकारी समितियों ग्राम बड़ेडाभा व गढ़फुलझर में किसानों को वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर धूल मिट्टी मिश्रित गोबर खाद को किसानों के इच्छा के विरुद्ध जबरन थमाया जा रहा है, इसके विरोध में मण्डल के कार्यकर्ताओं के द्वारा किसानों के साथ मिलकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।अपने आप को किसान हितैषी सरकार बताने वाली प्रदेश की कांग्रेस की सरकार के विरोध में किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर भाजपा कार्यकर्ता एवम किसानों ने मिलकर भूपेश सरकार को जमकर कोसा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरना को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती सोमनाथ पांडे के द्वारा किसानों को हो रहे असुविधा और परेशानी के बारे में विस्तार से बताया गया तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी जी के द्वारा कांग्रेस सरकार को सरकार में आने के पूर्व लोकलुभावन वादे करके आम जनमानस सहित किसान बन्धुओं को जिस प्रकार से गिरदावरी काटकर, धान का क्विंटल काटकर लिमिट किया गया और ऑज लगातार उर्वरक खाद की समस्या सहित जबरदस्ती वर्मी कम्पोस्ट के नाम से किसानों को परेशान करना,धान खरीदी के समय किसानों को बारदाना की व्यवस्था स्वयं को करने को कहना,रबी के फ़सल के लिए रासायनिक खादों का कालाबाजारी करवाना ,कृषि से सम्बंधित राष्ट्रीकृत बैंकों से किसानों द्वारा लिए गए ऋणों को माफ न करना, भाजपा शासन काल के दो वर्षों का बोनस न देना अपने चुनावी घोषणा पत्र के विपरीत कार्य करना सिद्ध करता है कि वर्तमान प्रदेश की कॉंग्रेस सरकार जो किसानों के अमूल्य सहयोग से सरकार बनाने में सफल रही आज किसान विरोधी सरकार साबित हो रही है।इस सरकार ने न केवल किसानों को छला है बल्कि इनके लोक लुभावन घोषणा पत्र के अनुसार जो छत्तीस घोषणाएं की गई थीं उसके अनुसार समाज के हर वर्ग को चाहे वो बेरोजगार युवक हो,भूमिहीन मजदूर हो, बेसहारा निर्धन महिला हो, शराबबंदी का विषय हो,सामाजिक सुरक्षा पेंशन का विषय हो , हर वर्ग को छला गया है।

शराबबन्दी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, विकास कार्यों को लेकर जिला उपाध्यक्ष त्रिपाठी ने प्रदेश की कॉंग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर धावा बोला। अपने सम्बोधन में त्रिपाठी ने कहा कि काँग्रेस की सरकार देश का या प्रदेश का भला नही कर सकतीं। 50-60 वर्षों का कॉंग्रेसी कार्यकाल का आईना दिखाते हुए त्रिपाठी ने कहा कि ये कार्यकाल केवल घोटालों का कार्यकाल रहा है। 54 प्रकार के बड़े बड़े घोटाले इनके 50-60 वर्षों में इनके कार्यकाल में हुए। जो इस बात के प्रमाण हैं कि यह पार्टी सत्ता लोलुप पार्टी है,देश की समस्या या देश के विकास से इनका कोई लेना देना नही है।

त्रिपाठी ने नरेन्द्र मोदी की सरकार को एक्साइज ड्यूटी कम कर डीजल और पेट्रोल की कीमतों को कम करने के लिए मोदीजी की संवेदनशीलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं की ओर से आभार व्यक्त किया एवम प्रदेश की भूपेश सरकार को भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वैट टेक्स कम करके डीजल और पेट्रोल के भाव कम केने की माँग की गई।किसानों ने भी एक स्वर में वर्तमान सरकार के किसान विरोधी रवैये से बहुत दुखी होने की बात बताई जिसमे जिलाउपाध्यक्ष त्रिपाठी जी के द्वारा मजबूत विपक्ष के भूमिका को निभाते हुए सदैव किसानों के हित मे उनके साथ रहकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात कही ।
   
इस प्रदर्शन कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष आदरणीय जितेन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य आदरणीया वॄन्दावती सोमनाथ पाण्डे, मण्डल अध्यक्ष माधव साव, महामंत्री नरेंद्र साहू, अध्यक्ष किसान मोर्चा तेजेन्द्र पटेल जी , मंडल उपाध्यक्ष सुन्दर मणी मिश्रा ,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नरहरी पोर्ते, महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा मंडल गढ़फुलझर राजेश साव, संयोजक सोशल मीडिया मनोज यादव, मंडल मंत्री गौरचंद प्रधान, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मंडल संयोजक लक्ष्मी नारायण आर्य, नवीन कुमार साव, राधेश्याम नाग, प्रफुल्ल सोनी, पुरन बरिहा, यादराम साव सहित बडी संख्या में किसान बन्धु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें