महासमुंद : प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्र... - CG Sandesh

महासमुंद : प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले के पात्र उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित

महासमुंद : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम या मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले के मूल निवासी एवं इच्छुक पात्र उद्यमियों से आवेदन जिला पंचायत स्थित ग्रामोद्योग शाखा में मंगाए गए हैं। ग्रामोद्योग के प्रभारी प्रबंधक ने बताया कि इस योजना के तहत आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, जाति प्रमाण, निवास प्रमाण पत्र, जनसंख्या तथा अनापत्ति प्रमाण पत्र, परियोजना प्रतिवेदन, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो प्रस्तुत करना आवश्यक है। अधूरा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन का आवेदन www.kvic.in/pmegp online application साईट पर तथा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आवेदन दो प्रतियों में सहायक संचालक ग्रामोद्योग जिला पंचायत महासमुंद में प्रस्तुत कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें