बसना : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किय... - CG Sandesh

बसना : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया शादी से इनकार

बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव से युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है. युवती ने पुलिस को बताया की आरोपी युवक ने 10 अप्रैल 2017 से 17 मई 2022 के बीच शादी का प्रलोभन देकर कई बार जबरदस्ती शारीरिक सबंध बनाया, जिससे वह गर्भवती हो गयी. युवती ने जब आरोपी युवक को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए तुमसे शादी नहीं करूंगा कहा. आरोपी ने युवती के साथ अश्लील गाली गलौज कर मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस ने लमकेनी निवासी आरोपी गुणसागर पसायत उर्फ राजु के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 366-IPC, 376 (2)(n)-IPC, 506-IPC, 3(2)(v)-SCH के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें