सरायपाली : नाबालिग युवती को चेन्नई ले जाकर किया बलात्कार और ... - CG Sandesh

सरायपाली : नाबालिग युवती को चेन्नई ले जाकर किया बलात्कार और रायपुर रेल्वे स्टेशन में छोड़कर भागा आरोपी

सरायपाली थाना क्षेत्र से नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर चेन्नई भगा ले जाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है. युवती ने पुलिस को बताया की आरोपी युवक ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर जबरन 29 जनवरी की रात करीब 10 बजे घर से भगाकर चेन्नई ले गया. चेन्नई में युवती को पत्नी बनाकर रखा एवं कई बार शारीरिक सबंध बनाया. रायपुर में शादी करूंगा कहकर लाया और 23 मई को रायपुर रेल्वे स्टेशन में छोड़कर चला गया.

युवती ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने तोरेसिंहा निवासी आरोपी महेश साहु के खिलाफ भादवि की धारा 376 (2), (ढ), 363, 366 तथा 4, 6 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें