CG : कुएं में मिली छात्रा की लाश, जताई जा रही हत्या की आशंका
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नाबालिग लड़की की कुएं में तैरती हुई लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गयी है। उसके बाद उसे कुएं में फेक दिया। कुएं के आस-पास बैग और कुछ कपडे बरामद किये गए हैं।
मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार महेशपुर गांव में खेत में एक कुआं है। लोगों की नज़र कुएं में पड़ी तो देखा की एक लाश तैर रही है। सुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कुएं के पास बैग और कुछ कपडे बरामद किये हैं। और आशंका जताई जा रही है की ये एक हत्या का मामला हो सकता है। घटना के बाद मृतिका की पहचान कर ली गई है लड़की का नाम विद्या गोड है, जो बांता में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वो अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहता थी। मूल रूप से वह रंजना गांव की रहने वाली है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें