CG : CRPF जवान ने इलेक्ट्रिक ब्लेड से गला काटकर की आत्महत्या
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के जैतालूर मार्ग में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 170 बटालियन के कैंप में मंगलवार को एक जवान मोहन ने इलेक्ट्रिक ब्लेड से गला व शरीर के कई अन्य अंगों को काटकर आत्महत्या कर ली।
साथी जवानों ने मोहन को खून से लथपथ देखकर घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। देर शाम जवान के शव को एम्बाबिंग के लिए मेडिकल कालेज डिमरापाल भेजा गया। जहां से बुधवार सुबह जवान का शव गृह राज्य हरियाणा के लिए भेज दिया गया है।पुलिस आत्महत्या है या हत्या सभी दृष्टिकोण से जांच कर रही है। जवान का शरीर इलेक्ट्रिक ब्लेड से कटा हुआ था। 33 वर्षीय मोहन पिता रोहित गागर वास बावनिया जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा का रहने वाला था। अप्रैल 2009 में उसने सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर नौकरी ज्वाइन की थी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें