तेंदुकोना : ससुराल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौत
तेंदुकोना थाना अंतर्गत ग्राम मोंगरापाली में सड़क दुर्घटना पर एक व्यक्ति की मौत होने से मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित मानिकपुरी पिता बहुरदास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष निवासी गड़बेड़ा थाना पिथौरा 23 मई 2022 के शाम करीब 6:00 बजे गांव से अपने दोस्त के मोटर सायकल से अपने ससुराल तेन्दूलोथा (बागबाहरा) जाने के लिए निकला था, तभी रात करीब 08:30 बजे उसे किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग कर मृत्यु हो गया.
जिसपर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 279,304(A) भादवि कायम कर विवेचना लिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें