महासमुंद : कोविड-19 संक्रमण से मृतक के परिजनों के लिए 50-50 हजार रुपए के एक्सग्रेसिया राशि स्वीकृत
महासमुंद : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2022 की धारा 12 (3) के तहत गठित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुमोदनार्थ पश्चात् कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों, आश्रितों के लिए प्रति व्यक्ति 50-50 हजार रुपए अनुदान सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। राहत शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बागबाहरा, महासमुंद, पिथौरा एवं सरायपाली के अंतर्गत कुल 31 परिजनों, आश्रितों के लिए राशि स्वीकृत किए गए है। इनमें कोविड-19 से मृत्यु होने पर महासमुंद निवासी मृतक सुशील शर्मा की पत्नी गीता शर्मा के लिए, लाफिन खुर्द निवासी मृतक सीताराम साहू की पत्नी संध्या साहू, खैरा निवासी मृतक हेमलाल की पत्नी लता कन्नौजे, कछारडीह निवासी मृतक हीरा राम साहू की पत्नी अनिता साहू, महासमुंद निवासी मृतक चम्पाबाई चन्द्राकर के पुत्र भारत चन्द्राकर, ग्राम सिंघी निवासी मृतक मनटोरी बाई के पति शिवकुमार दीवान के लिए, महासमुंद निवासी मृतक सुनीता जांगड़े के पति देवनारायण जांगड़े, पचरी निवासी मृतक कामता प्रसाद डड़सेना की पत्नी रेवती बाई, तेन्दूवाही निवासी मृतक अनिता पटेल के पति खेमराज पटेल, झलप निवासी मृतक जानकी मेहर के पति आशाराम, पचरी निवासी मृतक उत्तम डड़सेना की पत्नी गोमती डड़सेना के लिए अनुदान सहायता राशि स्वीकृत किए गए है।
इसी प्रकार तहसील बागबाहरा अंतर्गत साल्हेभाठा निवासी मृतक गौकरण लाल साहू की पत्नी गौरीदेवी, कुलिया निवासी मृतक नीलकंठ की पत्नी लक्ष्मी बाई, पलसीपानी निवासी मृतक लोकेश साहू की पत्नी राधाबाई साहू, गांजर निवासी मृतक शिवकुमार साहू की पत्नी मधु साहू, सोनामुंदी निवासी मृतक उदयराम पारकर की पत्नी मीना, कौहाकुड़ा निवासी मृतक मथुराप्रसाद नायक की पत्नी नर्बदी बाई के लिए एक्सग्रेसिया राशि स्वीकृत की गई है।
तहसील पिथौरा अंतर्गत ग्राम रेमड़ा निवासी मृतक भारत लाल पटेल के पुत्र चक्रधर पटेल, मुढ़ीपार निवासी मृतक देवकुंवर पटेल के पति बाबूलाल पटेल, भोकुलडीह निवासी मृतक सुरीत मेहेर की पत्नी शुभकांति मेहेर, रामपुर निवासी मृतक सतपथी प्रधान की पत्नी पंकजनी प्रधान एवं मृतक धनमोती खुंटे के पति मनीराम खुंटे, सांकरा निवासी मृतक अब्दुल करीम यासिनी की पत्नी शहनाज यासिनी एवं मृतक बिहारीलाल सिदार की पत्नी ममता सिदार, पिथौरा निवासी मृतक सुबलया सेठ के पति सुभाष सेठ एवं मृतक सुशीला तिवारी के पुत्र राजकुमार तिवारी, राजासेवैया खुर्द निवासी मृतक गौतम प्रसाद नायक के पुत्र ओमेश नायक, सरगतोरा निवासी मृतक विश्वनाथ पटेल की पत्नी नंदनी पटेल, छिन्दौली निवासी मृतक कैलाशकुमार नायक की पत्नी मिनती नायक, कौहाकुड़ा निवासी भानुप्रताप की पत्नी दीपक दीवान एवं भीखापाली निवासी मृतक सफेदलाल भोई की पत्नी सुशीला भोई के लिए 50-50 हजार रुपए की एक्सग्रेसिया अनुदान सहायता राशि स्वीकृत किए गए है।