महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 07 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इनमें विकासखण्ड महासमुन्द के ग्राम अछोला निवासी भूखन सिंह की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनकी पत्नी देवकी चैहान, ग्राम मुढ़ेना निवासी सौम्या नायक की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनकी माॅ धनु नायक के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम सुखरीडबरी निवासी रामेश्वरी चक्रधारी की मृत्यु आग में जलने से होने पर उनके पति रतनलाल चक्रधारी, ग्राम भालूकोना निवासी पुलेश यादव की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनकी पत्नी दुर्गा बाई के लिए तथा पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम दलालखार निवासी गणेशराम चैहान की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनकी पत्नी सुकमोती, ग्राम सोनासिल्ली निवासी माधव सावरा की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनकी पत्नी श्यामबाई एवं ग्राम अन्सुला निवासी मनीषा मिर्धा की मृत्यु आग में जलने से होने पर उनके पति मदन मिर्धा के लिए चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।