news-details

महासमुंद : संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा नोडल अधिकारी नियुक्त

महासमुंद : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा पी.ए.टी., पी.व्ही.टी.प्रवेश परीक्षा 2022 रविवार 05 जून को प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे आयोजित की जाएगी। जिले से पी.ए.टी., पी.व्ही.टी. प्रवेश परीक्षा में 1300 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा को सम्पूर्ण परीक्षा अवधि के लिए संपूर्ण परीक्षा कार्य सम्पादन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।


अन्य सम्बंधित खबरें