महासमुंद : पी.पी.टी प्रवेश परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक एवं तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल गठित
महासमुंद : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा पी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन रविवार 29 मई को प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक की जाएगी। जिले से पी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा में 400 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर निलेेशकुमार क्षीरसागर ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परिवहन अधिकारी/ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनमें श्रम पदाधिकारी डी.के. राजपूत को परीक्षा केन्द्र 2301 शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय मचेवा के लिए, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पाण्डेय को परीक्षा केन्द्र 2302 शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय मचेवा के लिए परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार परीक्षा के सुचारू, निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल का गठन किया है। इनमें तहसीलदार प्रेमूलाल साहू, व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे एवं सहायक कार्यक्रम समन्वयक डी.एन. जांगड़े को परीक्षा केन्द्रों के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।