सरायपाली : 40 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 40 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलीस विकास पाटले व थाना प्रभारी सरायपाली निरीक्षक आशीष वासनीक के निर्देशन में चौकी बलौदा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है कि आज दिनांक 25/05/2022 को जरिये मुखबिर की सूचना पर आरोपी के घर बाड़ी मै घेराबंदी कर खोज बीन करने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 5- 5 लीटर वाली पॉलीथिन मे कुल 8 पैकेट कुल जुमला 40 लीटर हाथ भठ्ठी से बना महुआ शराब बिक्री करने हेतु अपने घर बाड़ी में रखा था.

उक्त शराब को जप्त कर नाम पता पूछने पर अपना नाम रमाकांत डड्सेना पिता दुलार सिंह डड्सेना उम्र 24 वर्ष सा० कोटद्वारी पुलिस चौकी बलोदा थाना सरायपाली का स्थाई निवासी हू कहकर बताया शराब बेचने संबंधी दस्तावेज पेश करने को कहा गया तो किसी प्रकार की कोई शराब बेचने संबंधी वैद्य दस्तावेज नहीं पेश कर पाने पर उक्त आरोपी रमाकांत डड्सेना को कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट होने पर कुल जुमला 40 लीटर हाथ भट्टी से बना महुआ शराब कीमती ₹8000 को जप्त कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया संपूर्ण कार्यवाही मैं चौकी प्रभारी उदयराम साहू, प्रधान आरक्षक सुभाष चंद्र कवंर, आरक्षक रूपचंद बरीहा,पेखन माथुर, सुभाष यादव का विशेष योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें