महासमुंद : पाॅलीटेक्निक काॅलेजों मे प्रवेश के लिए परीक्षा 29... - CG Sandesh

महासमुंद : पाॅलीटेक्निक काॅलेजों मे प्रवेश के लिए परीक्षा 29 मई को होगी

महासमुंद : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा पाॅलीटेक्निक काॅलेजों के लिए प्रवेश परीक्षा पीपीटी-2022 का आयोजन किया जा रहा है। जिला महासमुंद में रविवार 29 मई 2022 को एक ही पाली में आयोजित होने वाली पी पी टी 2022 परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय मचेवा और शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय मचेवा शामिल हैं। प्रवेश परीक्षा निर्धारित तिथि पर प्रातः 9ः00  बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में 400 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें