बसना : जन चौपाल शिविर का किया गया आयोजन, शिविर के माध्यम से हितग्राही हुए लाभान्वित
मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना अन्तर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया
शिविर में राजस्व विभाग को 07 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 02 शिकायत संबंधी थे। जिसका मौके पर ही निराकृत किया गया। 05 आवेदन मांग से संबंधित था। पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग को 02 आवेदन प्राप्त हुए जिसका निराकरण मौके पर किया गया।
लोक निर्माण विभाग को एक आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसके निराकरण के लिए समयावधि तय की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल को 03-03 मांग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। सहकारिता विभाग को एक, शिक्षा विभाग को 04 आवेदन प्राप्त हुए। जिसका निराकरण शिविर स्थल में ही किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नम्रता जैन ने शिविर स्थल में 13 आय प्रमाण पत्र, 13 जाति प्रमाण पत्र एवं 03 किसानों को नवीन किसान-किताब का वितरण किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना अन्तर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 50 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया। 02 कुष्ठ रोगियों की जांच कर उन्हें दवाई वितरण किया गया। 02 गर्भवती माताओं को दवाई वितरण एवं 09 एनीमिया जांच किया गया तथा शिविर स्थल में 32 स्वास्थ्य कार्ड बनाया गया। शिविर में ग्राम पंचायत अजगरखार के सरपंच कार्तिकराम भोई, ढालम के सरपंच डोलचंद नायक एवं चनाट के सरपंच हेमकुंवर पटेल उपस्थित थे। नागरिकों से प्राप्त आवेदनों, शिकायतों, मांग के निराकरण के लिए विकासखण्ड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
अन्य सम्बंधित खबरें