सरायपाली जनपद के कर्मचारियों की लापरवाही कहें या संरक्षण ! तबादला आदेश के 10 दिन बाद सचिव को दे दी छुट्टी, ग्राम पंचायत का कार्य ठप्प, 16 दिनों बाद भी नही हो पाया तबादला
हेमन्त
वैष्णव. सरायपाली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरसा के सचिव ज्योति पटेल का तबादला
10 तारीख को जिला सीईओ ने आदेश जारी कर जनपद सीईओ सरायपाली को सूचनार्थ कर दिया
गया था की ज्योति पटेल का तबादला बसना जनपद पंचायत कार्यालय सलग्न किया गया है लेकिन
इस आदेश के बाद भी जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारीयों ने सचिव ज्योति पटेल के
तबादले को लेकर कोई रुचि नही दिखाया.
सरपंच
का शिकायत था कि सचिव ज्योति पटेल सरपंच को प्रताड़ित करती थी, जिसके बाद जिला सीईओ
द्वारा सचिव को उस ग्राम पंचायत से हटाकर बसना जनपद कार्यलय भेज दिया गया है तथा
सचिव अनिता पटेल को प्रभार में दिया जाना है. यह आदेश 10 मई को ही जारी कर दिया
गया था लेकिन जिला सीईओ का आदेश जनपद सरायपाली के अधिकारी पालन करने में असमर्थ हैं
या तो सचिव को बचाने का प्रयास किया जा रहा है.
इधर आदेश के 10 दिन बाद 20 तारीख को सचिव ज्योति पटेल द्वारा तबियत खराब का बहाना बनाकर बिना प्रभार दिए छुट्टी के लिए आवेदन लगा दिया गया और उसी छुट्टी का हवाला अब जनपद सीईओ और करारोपण अधिकारी देकर प्रभार लेने-देने से मना कर रहे है.
सवाल
तो जनपद के अधिकारियों से पूछने बनता है कि जब 10 मई से ही आदेश जारी कर दिया गया
है तो सचिव ज्योति पटेल के छूट्टी लेने के पहले 10 दिनों तक अधिकारी क्या कर रहे
थे. जब ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि और मीडिया सवाल पूछती थी तो जल्द ही
प्रभार से हटाने की बात कहा जाता था और अब छुट्टी का हवाला देकर बिना प्रभार दिए
मनमानी कर रही है.
इधर
सरपंच प्रतिनिधि ने जनपद सीईओ सरायपाली से जब यह सवाल किया की बिना सचिव के ग्राम
पंचायत कैसे चलेगा? तो जनपद सीईओ ने आज ही एक पक्षीय कार्यवाही का भरोसा दिया है.
अब देखना यह होगा कि जनपद सीईओ ग्राम पंचायत गिरसा से सचिव ज्योति पटेल को हटाकर
नया प्रभार कब तक दे पाते है.
हालांकि सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि सचिव ज्योति पटेल का तबियत खराब नही है, वह प्रभार नही छोड़ना चाहती है इसलिए नाटक कर रही है.