सरायपाली : नमकीन मिक्सचर निर्माता कर रहे हैं लोगों की सेहत क... - CG Sandesh

सरायपाली : नमकीन मिक्सचर निर्माता कर रहे हैं लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़, बिना एक्सपायरी डेट के बिक रहा दुकानों में, खाद्य विभाग नहीं दे रहा ध्यान

हेमन्त वैष्णव, सरायपाली : महासमुन्द जिले में भी अब खाद्य प्रोडक्ट निर्माण होने लगे है. स्थानीय स्तर पर भी अब पानी पाऊच, नमकीन मिक्सचर जैसे कई प्रोडक्ट का निर्माण किया जा रहा है लेकिन जिले के खाद्य विभाग का इन प्रोडक्ट के क्वालिटी और क्वान्टिटी एवं एक्सपायर डेट पर बिल्कुल भी ध्यान नही है.

सरायपाली के शुभम इंडस्ट्रीज कम्पनी वाले एमएफडी और एक्सपायरी डेट भी प्रिंट नही करते है और लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जाता है. मामला महासमुन्द के RK mix नमकीन बनाने वाले शुभम इंडस्ट्रीज का है, जहां नमकीन मिक्सचर बनाया जा रहा है लेकिन बाजार और दुकानों में उपलब्ध शुभम इंडस्ट्रीज के मिक्सचर पैकेट में निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट का भी उल्लेख नही किया गया है. बाजार में दिन दहाड़े इन मिक्सचर को बेचा जा रहा है.

लोगों की सेहत के साथ कर रहे हैं खिलवाड़
पैकेट में निर्माण की तिथि और एक्सपायरी डेट का उल्लेख नही होने के कारण मिक्सचर पैकेट को देख कर बता पाना मुश्किल है कि इसका निर्माण कब हुआ है. यह मिक्सचर 1 साल पुराने भी हो सकते हैं, जबकि यह पैकेट 3 माह के लिए होते हैं. मिक्सचर बाजारों में एक्सपायरी डेट के बिना ही खुले आम बेचा जा रहा है. इससे लोगों के सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

मामले में सहायक खाद्य अधिकारी संजय शर्मा को कई बार दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. साथ ही शुभम इंडस्ट्रीज सरायपाली के नम्बरो पर भी कॉल किया गया लेकिन कम्पनी के तरफ से ये नम्बर गलत बताया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें