सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों के साथ मारपीट की शिक... - CG Sandesh

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों के साथ मारपीट की शिकायत, घटना की जांच के लिए टीम गठित

जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में पदस्थ चिकित्सकों के साथ 25 एवं 26 मई 2022 की देर रात्रि को चिकित्सालय परिसर में तथाकथित रूप से दुर्वव्यहार एवं मारपीट की शिकायत सोशल मीडिया एवं समाचार पोर्टलों से प्राप्त होने पर उक्त घटना की सर्वाेच्च प्राथमिकता से तथ्यात्मक जांच करने दल गठित किया है।

गठित दल में अपर जिला मजिस्ट्रेट आई.एल.ठाकुर को समिति का अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रंजीत टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक आर.एन.केरकेट्टा को सदस्य बनाया गया है। कलेक्टर ने गठित जांच टीम को मामले की गंभीरता से जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें