CG : तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों को मारी जोरदार ठोकर, दोनों की मौके पर मौत
जांजगीर-चांपा। एक कार ने मौत का कहर बरपाया है। कार चालक ने तेज गति चलाते हुए दो बच्चों को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी है। ये घटना जांजगीर जिले की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चांपा क्षेत्र के ग्राम महुदा में सबरिया डेरा निवासी मनोज गोंड़ (10) पुत्र रतन गोंड और राजू गोंड़ (9) पुत्र जगदीश गोंड शुक्रवार सुबह जांजगीर-कोरबा रोड पर आम तोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी बीच उन्हें क्या पता कोरबा की ओर से तेज रफ्तार कार जिंदगी ही छीन लेगी। तेज रफ्तार कार ने उच्चभिट्ठी गांव के पास दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
कार क स्पीड इतना भयानक था कि दोनों बच्चे टक्कर के बाद 10 फीट दूरी पर जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद लोगों ने चक्काजाम कर दिया।
कार की नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। साथ ही कोरबा के उरगा थाने को सूचना दी। इस पर कोरबा पुलिस ने घटनास्थल से करीब 6 किमी दूर सड़क पर खड़ी कार को बरामद किया।