महासमुंद : डिप्टी कलेक्टर टंडन नोडल अधिकारी नियुक्त
महासमुंद : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्री.बी.एड. एवं डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन दो पालियों में रविवार 12 जून 2022 को किया जाएगा। प्रथम पाली में प्री.बी.एड. प्रवेश परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा अपराह्न 2ः00 बजे से 4ः15 बजे तक होगी। प्री.बी.एड. प्रवेश परीक्षा में 7,800 एवं डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 5,200 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रवण कुमार टण्डन को सम्पूर्ण परीक्षा अवधि के लिए संपूर्ण परीक्षा कार्य सम्पादन के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें