महासमुंद : प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था करने के ... - CG Sandesh

महासमुंद : प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था करने के संबंध में बैठक 31 मई को

महासमुंद : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त निर्देश के परिपालन में कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में आगामी मानसून एवं कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए जिला एवं तहसील स्तर पर आगामी 01 जून से कंट्रोल रूम स्थापित कर 24 घंटे संचालित करने के संबंध में 31 मई को संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे।
बैठक में जिला मुख्यालय तथा तहसील स्तर पर बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना कर बाढ़ अतिवृष्टि, प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था तथा कोविड-19 महामारी संक्रमण के संबंध में एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। जिसमें अतिवृष्टि, प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें