महासमुंद : खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर संचालक ने तुमगांव, जोगीडीपा एवं रायतुम के उचित मूल्य की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया
महासमुंद : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर संचालक ने 25 मई को महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम तुमगांव, जोगीडीपा एवं रायतुम का आकस्मिक निरीक्षण कर वन नेशन, वन राशनकार्ड के अंतर्गत ई-पाॅश मशीन के माध्यम से आधार प्रमाणीकृत, राशन वितरण व्यवस्था तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं राज्य शासन द्वारा माह अप्रैल एवं मई 2022 के लिए जारी अतिरिक्त चावल का राशनकार्डधारी उपभोक्ताओं से वितरण के संबंध में जानकारी ली।
अपर संचालक ने तुमगांव, जोगीडीपा एवं रायतुम के उचित मूल्य की दुकान के विक्रेताओं को दुकान में राशनकार्डवार खाद्यान्न की पात्रता सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। ताकि उपभोक्ताओं को उनकी चावल प्राप्ति की पात्रता अनुसार जानकारी मिल सके। उन्होंने उपभोक्ताओ को फोर्टिफाइड चावल में उपलब्ध पौष्टिक गुणों से अवगत कराया तथा किसी भी भ्रांति से दूर रहकर स्वास्थ्यवर्धक फोर्टिफाइड चावल की उपयोग करने का आग्रह किया।