पिथौरा : मोबाइल चोर को पकड़ने में मिली सफलता - CG Sandesh

पिथौरा : मोबाइल चोर को पकड़ने में मिली सफलता

25 मई की दरमियाई रात्रि करीबन 12 से 03 बजे के मध्य नंदू महानती पिथौरा के मकान में किराए पर रह रहे रमाकांत पांडव पिता राममिलन पांडव उम्र 26 वर्ड साकिन बड़ेगन्तुलि थाना सारंगढ़ जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ अपने साथी कमलेश पांडे एवं उमेश सिदार के साथ Redmi Note -8 कंपनी का मोबाइल छत के ऊपर रखकर सोए थे इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोबाइल को चोरी कर ले गया, कि थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 110/22 धारा 457,380, भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया.

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्लुकर के निर्देशन में व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनोद मिंझ ,थाना प्रभारी गोपाल धुर्वे के मार्गदर्शन पर दिनांक 25-05-2022 को चोरी गई मोबाइल के आरोपी के पतासाजी एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश प्राप्त होने पर थाना पिथौरा पुलिस द्वारा पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का रामसागर पारा पिथौरा थाना पिथौरा का सुराग मिलने पर दबिश देकर संदेही को पकड़कर पूछताछ हेतु थाना लाया गया जिसने अपना नाम सुमित सागर पिता विजय सागर उम्र 34 वर्ष साकिन रामसागर पारा पिथौरा का होना बताया जिसे घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ करने पर घटना कार्य करना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से एक नग काला रंग का Redmi Note -8 जिसका IMEI No.8637930A7346955, 8637930A7346248 कीमती करीबन 10,000 रुपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया व आरोपी को आज दिनांक 27-05-2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक 23 मुकेश साहू, आर. शैलेश ठाकुर,उमेश साहू ,मिहिर बिसी, महेंद्र यदु एवं थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें