महासमुंद : जनसम्पर्क विभाग द्वारा कला जत्था के जरिए दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी
कला जत्था की टीम ग्रामीणों के बीच पहुंचकर अपनी कला का प्रदर्शन कर शासन की योजनाओं के बारे में दे रही है जानकारी

उन्होंने बताया कि अब तक 30 हाट बाजारों एवं बड़े ग्रामीण क्षेत्र इनमें खट्टी, पचेड़ा, भिलाईदादर कला, आरंगी, बड़े लोरम एवं सोनासिल्ली, बड़ेसाजापाली, भूकेल एवं कुदारीबाहरा, बरोंडाबाजार, बावनकेरा, सिनोधा, सिरपुर, पटेवा, परसाडीह, झारा, अछरीडीह और खैरझिटी, खट्टी, तेन्दूकोना, भिलाईदादर कला, भदरसी, कोसमी, कोमाखान, साल्हेभाठा, तुसदा और खुसरूपाली, लाफिनकला, कोसरंगी, कुकराडीह में कलाकारों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना, किसानों मजदूरों और गरीबों को न्याय, सुराजी गांव योजना, आपदा में सहायता, ब्याज मुक्त कृषि ऋण योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण इंदिरा वन मितान योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, नरवा गरवा घुरुवा बारी, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, पौनी पसारी योजना, राम वन गमन पथ, मानस मंडली प्रोत्साहन योजना जैसे महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार महासमुंद जिले के विभिन्न विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायतों में ऋचा फिल्म्स एण्ड इवेन्ट्स रायपुर, अरपा सोन पर्यावरण सुरक्षा एवं मानव विकास समिति रायपुर एवं मन के अंगना लोक कला समिति खरोरा कला जत्था टीम के कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुित दी जा रही हैं। जिसे ग्रामीणों का बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है।
आगामी दिनों में कला जत्था टीम द्वारा सरायपाली विकासखण्ड में शनिवार 28 मई को तोरेसिंहा, भोथलडीह एवं किसड़ी, रविवार 29 मई कस्तुराबहाल, सिरबोड़, तोषगांव, विकासखण्ड पिथौरा में शनिवार 28 मई को बुन्देली, किशनपुर, सुखीपाली एवं रविवार 29 मई को पिथौरा, परधिया सरायपाली और ढोढरकसा, बसना विकासखण्ड में सोमवार 30 मई को ग्राम बाराडोली, बिछिया, अंकोरी एवं मंगलवार को 31 मई को उमरिया, बेलटिकरी और जमदरहा, विकासखण्ड महासमुंद में शनिवार 28 मई को ग्राम घोड़ारी, नांदगांव, भोरिंग, रविवार 29 मई को सिंघी, रायतुम, पीढ़ी, सोमवार 30 मई को ग्राम शेर, गढ़सिवनी और भटगांव एवं मंगलवार 31 मई को ग्राम अछोली, पचरी, मानपुर के हाट बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कला जत्था टीम द्वारा आकर्षक प्रस्तुित दी जाएगी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें