CG : मातम में बदली खुशियां, घर में मनाई जा रही थी बेटी की छट... - CG Sandesh

CG : मातम में बदली खुशियां, घर में मनाई जा रही थी बेटी की छट्ठी, यहाँ सड़क हादसे में हो गई पिता की मौत

बालोद। जिले में घर की खुशियां मातम में बदल गई है, घर में बेटी की छट्ठी (जन्मोत्सव) का कार्यक्रम हो रहा था और पिता हॉस्पिटल से बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र लेकर घर जा रहा था। इस दौरान लाटाबोड़ से टेकापार (Latabod to Tekapar) के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई, वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे रायपुर रेफर किया गया है।  


जानकारी के मुताबिक सिवनी हॉस्पिटल (Seoni Hospital) से टामेश कुमार उइके और उसका भाई अपने बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र लेकर अपने गांव गुंडरदेही ब्लाक के सलोनी जा रहे थे. इसी दौरान लाटाबोड़ से टेकापार के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारा, जिससे टामेश उइके की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रुस्तम उइके गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे रायपुर रेफर किया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बालोद थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें