महासमुंद : बेटियों के साथ भूख हड़ताल पर बैठा पूर्व सरपंच
महासमुंद। जिले के ग्राम पंचायत सोरिद के पूर्व सरपंच ईश्वर लाल ध्रुव 25 मई से तहसील कार्यालय के सामने अपने 6 बेटियो के साथ अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गये है । 3 लाख 48 हजार रूपये के जो विकास कार्य कराये थे उनका भुगतान अभी तक नही मिलने के कारण भूख हड़ताल पर बैठे है ।
महासमुंद ब्लाक के ग्राम सोरिद मे 2010 से 2015 तक ईश्वर लाल ध्रुव सरपंच थे उस समय पूर्व सरपंच ईश्वर लाल ध्रुव ने आँगनबाड़ी भवन , सामुदायिक भवन , द्विव्यांग शौचालय मे कार्य करवाया था । पूर्व सरपंच 3 लाख 48 हजार का भुगतान स्वयं किया था । 2015 मे नवीन पंचायत गठित होने के बाद सचिव व वर्तमान सरपंच ने मिली भगत कर राशि का आहरण कर लिया और उसे पूर्व सरपंच को वापस नही किया । अन्य मद मे राशि को खर्च करना बता दिया तब से पूर्व सरपंच अपनी राशि के लिये सरकारी दफ्तर का चक्कर लगा रहा है । कार्यवाही नही होने पर 25 मई 2022 से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर अपने 6 बेटियो सहित बैठ गया है वही अनुविभागीय अधिकारी इसे पूर्व और वर्तमान सरपंच मे आपसी लेन-देन का मामला बताते हुए राशि वसूली के लिए निर्देश देना बता रहे है।