ब्रेकिंग : एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, कुँए में... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, कुँए में मिली 3 महिला समेत 2 बच्चों की लाश

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur ) में एक ही परिवार के पांच लोगों के क़त्ल से हड़कंप मच गया है। जयपुर के दूदू कस्बे (Dudu town of Jaipur) में तीन महिलाओं और दो बच्चों की हत्या कर दी गई है, जिसके बाद कुल 5 शव कुएं से निकाले गए हैं। जिन तीन महिलाओं की मौत हुई है उसमें दो प्रेग्नेंट थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ससुराल वालों ने ही दहेज की लालच में तीनों महिलाओं और दो बच्चों की हत्या की है। जिन महिलाओं (सभी बहनें) के शव मिले हैं उसमें कालुदेवी और उनकी दो बहनें शामिल हैं।

कालु देवी के दो बच्चों (एक चार वर्ष और दूसरा 27 दिन का) का शव भी बरामद हुआ है। वहीं उसकी दो बहनें ममता देवी और कमलेश का शव भी कस्बे से दो किलोमीटर दूर उसी कुएं से निकाला गया है। कालु देवी की दोनों बहनें प्रेग्नेंट थीं और वो किसी भी वक़्त बच्चे को जन्म दे सकती थीं। एक साथ पांच लाशें बरामद होने के बाद पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई है। मौके पर पुलिस के कई उच्च अधिकारी भी पहुंचे और शवों को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास जारी है। बता दें कि बुधवार शाम से ही 3 सगी बहनों के साथ उनके दो बच्चे भी गायब थे।

रिपोर्ट के अनुसार, पंद्रह दिन पहले सबसे बड़ी बहन की पिटाई गई थी और उसकी आंखों में चोट आई थी। वह कुछ समय पहले ही अस्पताल से घर वापस आई थी और ससुराल वालों की तरफ से लगातार दहेज की मांग हो रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें