बसना : सहकारिता विभाग द्वारा खाद्यान्न वितरण की नहीं की जा र... - CG Sandesh

बसना : सहकारिता विभाग द्वारा खाद्यान्न वितरण की नहीं की जा रही मॉनिटरिंग, योजना के तहत मिलने वाले गरीबों के राशन को डकार रहे सेल्समेन और समिति.

बसना नगर में विगत दिनों एक सेल्समेन द्वारा हितग्राहियों को 2 महीने का चावल नही दिए जाने का मामला सामने आया था. जिसमे चावल में अलावा नमक और शक्कर भी नही दिए जाने की शिकायत हितग्राहियों द्वारा की गई थी. 

इस मामले की जानकारी  हितग्राहियों को तब हुई जब वे 29 अप्रैल को अपना चावल लेने राशन दूकान पहुंचे थे. जहाँ सेल्समेन फरार बताया जा रहा था. समिति का आरोप था कि सेल्समेन ने चावल वितरण नही करने के अलावा 19 लाख का गबन भी किया है.

वहीं इस मामले में कुछ पार्षदों द्वारा सेल्समेन को बचाने का प्रयास किया गया. जिन्होंने 2 माह के चावल वितरण नही किये जाने की शिकायत करते हुए सूचि में अपना नाम लिखवाया उसे 2 माह का चावल दे दिया गया.

हितग्राहियों का आरोप था कि घर-घर जाकर धोखे से उनका फिंगर प्रिंट सेल्समेन द्वारा लिया गया और चावल का वितरण नही किया गया. इसके बाद भी सहकारिता विभाग द्वारा सेल्समेन और समिति दोनों पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नही की चावल वितरण कर मामले को दबा दिया गया. सेल्समेन और समिति पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नही हुई.

ऐसे धोखाधड़ी करने वालों के बारें में जब अधिकारियों से पूछा जाता है तो उनके द्वारा बताया जाता है कि इससे विभाग और शासन को कोई नुकसान नही हो रहा है. पैसा जमा करने के बाद ही समितियों को चावल दिया जाता है.

शासन और हितग्राहियों के बीच में यह समितियां बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दे रही है. जिसमे निश्चित रूप से अधिकारीयों का सहयोग भी शामिल है. शासन इस व्यवस्था से निश्चिंत है कि सभी हितग्राहियों को उनके योजना का लाभ 100% मिल रहा है. लेकिन  मिडिया के समक्ष यदि विभाग सही तरह से मॉनिटरिंग और जाँच करे तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा.

कोरोना काल के शुरुआत से लेकर अब तक सरकार कई बार हितग्राहियों को उनके जरूरतों के अनुसार मुफ्त चावल से लेकर अतिरिक्त चावल का वितरण करवा रही है. जिसमे फायदा केवल समिति और सेल्समेन को पहुँच रहा है. और हितग्राहीयों के साथ धोखा किया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हितग्राहीयों के साथ बसना क्षेत्र के कई राशन दुकानों में यह धोखा किया जा रहा है. और उन्हें मिलने वाले अतिरिक्त चावल का लाभ नही मिल रहा है.

जानकरी के अनुसार इस समय अंत्योदय राशनकार्डधारियों में एक सदस्य वाले राशनकार्ड में 40 किलो चावल, दो सदस्य वाले राशनकार्ड में 45 किलो चावल, तीन सदस्य वाले राशनकार्ड में 50 किलो चावल, चार सदस्य वाले राशनकार्ड में 55 किलो चावल, पांच सदस्य वाले राशनकार्ड में 60 किलो चावल, छः सदस्य वाले राशनकार्ड में 65 किलो चावल, सात सदस्य वाले राशनकार्ड में 70 किलो चावल आठ सदस्य वाले राशनकार्ड में 75 किलो चावल, नौ सदस्य वाले राशनकार्ड में 80 किलो चावल एवं 10 सदस्य वाले राशनकार्ड में 85 किलो चावल, निःशुल्क प्रदान किया जाना है.

इसी तरह प्राथमिकता राशन कार्डधारियों में एक सदस्य वाले राशनकार्ड में 10 किलो चावल, दो सदस्य वाले राशनकार्ड में 20 किलो चावल, तीन सदस्य वाले राशनकार्ड में 35 किलो चावल, चार सदस्य वाले राशनकार्ड में 40 किलो चावल, पांच सदस्य वाले राशनकार्ड में 50 किलो चावल, छः सदस्य वाले राशनकार्ड में 60 किलो चावल, सात सदस्य वाले राशनकार्ड में 70 किलो चावल, आठ सदस्य वाले राशनकार्ड में 80 किलो चावल, नौ सदस्य वाले राशनकार्ड में 90 किलो चावल एवं 10 सदस्य वाले राशनकार्ड में 100 किलो चावल, निःशुल्क प्रदान किया जाना है.

लेकिन हितग्राहीयों को कम चावल देकर उनके कार्ड में पूरा एंट्री कर दिया जा रहा है.


अन्य सम्बंधित खबरें