सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक कला जत्था के माध्यम से पहुंच रही श... - CG Sandesh

सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक कला जत्था के माध्यम से पहुंच रही शासन के योजनाओं की जानकारी

जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले में कला जत्था के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रसार किया जा रहा है। समय लोकहित सेवा संस्था, धरती के सिंगार संस्था, सृजन सामाजिक संस्था के कलाकार अपनी नृत्य प्रस्तुति एवं नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रसार कर रहे हैं। शासन की लोकहितैषी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप ग्रामवासियों को जानकारी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ी में ग्रामवासियों को यह बताया कि छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ह गांव में गौठान के निर्माण करे हे। गोबर के खातू बनत हे, वर्मी खाद से सुन्दर फसल उपजावत हन। हमर लोक संस्कृति अऊ खेल घलो ल महत्व मिले हे। पेज-पसिया, बोरे बासी ल विदेशी मन घलो खावत हे, छत्तीसगढियां सबले बढिय़ा संगवारी हो।

छत्तीसगढ़ में योजनाओं की जानकारी देते हुए कला जत्था के दल ने कहा कि नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी ल सुरता करहू संगवारी। हमर गांव के विकास खेत-खार, सिंचाई में हमर सहभागिता होनी चाहिए। किसान के उपज के उचित मूल्य मिलथे। सरकार ह महिला सशक्तिकरण बर नया ताना-बाना बुने हे। हरेली, तीजा तिहार अऊ छठ पूजा ल महत्व दे के छुट्टी दे हे। समय लोकहित सेवा संस्था द्वारा धर ले कुदारी गा किसान..., नोनी ह पढ़ी ज्ञान के जोत जलाही... बिहनिया के सूरज देवता जैसे सुमधुर गीतों पर मोहक प्रस्तुति देते हुए कलाजत्था के दल सुदूर वनांचल तक पहुंच रहे हैं।
जिले के सभी 9 विकासखंडों के 90 ग्रामों में कला जत्था दल अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दे रहे हैं। समय लोकहित सेवा संस्था द्वारा छुरिया, डोंगरगढ़ एवं मोहला के ग्रामों में प्रस्तुति दी जा रही है। सृजन सामाजिक संस्था के कलाकार खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम सलोनी, बघमर्रा, चारभांठा, केसला में प्रस्तुति दी है। धरती के सिंगार संस्था द्वारा अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम सोनसायटोला, भड़सेना, कोडुटोला, कोरचाटोला, टाटेकसा, राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा में प्रस्तुति दी गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें