सांकरा : दीवार फांदकर घर में घुसा और महिला से की छेड़छाड़ - CG Sandesh

सांकरा : दीवार फांदकर घर में घुसा और महिला से की छेड़छाड़

सांकरा थाना क्षेत्र के एक गाँव से महिला के घर घुसकर हाथ, बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है.

महिला ने अपनी शिकायत में बताया है की 26-27 मई की रात आरोपी दीवार फांदकर घर अंदर प्रवेश किया और महिला को बेइज्जती करने की नियत से हाथ, बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा. पुलिस ने चारभांठा निवासी आरोपी रोहित विशाल के खिलाफ भादवि की धारा 354, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें