बसना : हेल्थ वेलनेस सेंटर सिंघनपुर  में मनाया गया माहवारी स्... - CG Sandesh

बसना : हेल्थ वेलनेस सेंटर सिंघनपुर में मनाया गया माहवारी स्वच्छता दिवस

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना के अंतर्गत हेल्थ वेलनेस सेंटर सिंघनपुर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जे पी प्रधान के मार्गदर्शन में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के बी कुलदीप द्वारा 28 मई को महामारी स्वच्छता दिवस मनाया गया एवम् महिलाओं को बताया गया कि मासिक धर्म प्रकृति से जुड़ी एक प्रक्रिया है जिससे हर महिला हर महीने गुजरती है यह दिवस महिलाओं में माहवारी के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है जिसकी शुरुआत साल 2014 में जर्मन एनजीओ वाश यूनाइटेड ने की थी आमतौर पर महिलाओं का मासिक धर्म 28 दिन के भीतर आता है और इसका पीरियड 5 दिन का होता है इसी कारण अंग्रेजी महीने के मई 28 तारीख को चुनी गई है।


 पीरियड्स के बारे में बात करने में न केवल गांव में बल्कि शहरों में भी बहुत सारी महिलाएं बात करने से झिझकती हैं। गांवों और छोटे शहरों में बहुत सारी महिलाएं जो कपड़े का इस्तेमाल करती हैं इस कपड़े का दुबारा इस्तेमाल करने के लिए उन्हें धोने के बाद छिपाकर सुखाने के चक्कर में खुली हवा या धूप नहीं लग पाता है ऐसे में इसके इस्तेमाल से गंभीर संक्रमण हो सकता है पीरियड के दिनों में महिलाओं को अपने बैग में हमेशा एक एक्स्ट्रा नेपकिन रखने की सलाह दी गई क्योंकि स्कूल ,कॉलेज, कार्यस्थल या कहीं बाहर निकले तो किसी वक्त इसकी जरूरत पड़ सकती है। इस कार्यक्रम में मितानिन सावित्री दास , मालती बेहरा, अनीता नाग, लता सोनी , रूपाली ,सोनाली, लता, वंदना, सुधा, रितु, सुमन ,चमेली इत्यादि महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहे ।


अन्य सम्बंधित खबरें