महासमुंद : हाट बाजारों में राजस्व शिविर बना सुलभ न्याय का मा... - CG Sandesh

महासमुंद : हाट बाजारों में राजस्व शिविर बना सुलभ न्याय का माध्यम

ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं का हो रहा निराकरण

महासमुंद जिले के राजस्व मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए विगत सप्ताह तहसील महासमुंद स्थित ग्राम रायतुम, खट्टा, मुनगासेर, तूरेंगा, बम्हनी, गढ़सिवनी और पाली में हाट बाजार राजस्व कैंप कोर्ट लगाया गया। खास बात यह रही कि यह कैंप कोर्ट ग्राम के भीड़भाड़ वाले बाजार चैक में ही आयोजित किए गए। जिसमें आस-पास के ग्रामीण अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए भारी संख्या में उपस्थित हुए।

कलेक्टर  निलेश कुमार क्षीरसागर के निर्देशन और महासमुंद अनुभाग के एसडीएम भागवत जायसवाल के मार्गदर्शन में महासमुंद के तहसीलदारों द्वारा ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं का ग्रामीणों के बीच में ही सीधे और सुलभ तरीके से निराकरण किया गया। इन हाट बाजार  राजस्व शिविरों में 162 नामांतरण के प्रकरणों, 37 द्वितीय किसान किताब, 16 सीमांकन और बंटवारा, 147 अस्थाई जाति प्रमाण पत्र, 139 निवास प्रमाण पत्र, 11 सोल्वेंसी प्रकरण और 121 आय प्रमाण पत्र, 19 अभिलेख शुद्धता, 53 डिजिटल हस्ताक्षर, 129 रकबा और नक्शा सुधार और मृत्यु प्रमाण पत्र के प्रकरणों का तहसीलदारों द्वारा स्थल पर ही निराकृत किया गया। जिससे आम ग्रामीणों में उत्साह और संतोष का माहौल व्याप्त है। इसी तरह तहसील महासमुंद में 6 अन्य हाट बाजार राजस्व कैंप कोर्ट लगाया जाएगा ताकि किसानों और आम जनता को सीधे उनके गांव में राजस्व संबंधी प्रकरणों और शासकीय योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सके।

कलेक्टर महासमुंद निलेशकुमार क्षीरसागर के पिछले रेवेन्यू ऑफिसर की बैठक राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निपटारा करने के निर्देशों के अनुपालन में तहसील महासमुंद में तहसीलदारों द्वारा साप्ताहिक बाजार हाटों में फिर से हाट बाजार राजस्व शिविर की शुरुआत की गई है। पुराने पेंशन के लिए भटकते गीता बाई को मिला न्याय - पाली ग्राम की गीता बाई ने जब देखा कि ग्राम के चैक में राजस्व शिविर लगा है तो वह नायब तहसीलदार महासमुंद के पास अपनी गुहार लेकर पहुंची, अधिकारी ने उसकी समस्या सुनी और बताया कि पेंशन के लिए पहले मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने की जरूरत है, तत्काल संज्ञान लेकर और गांव वालों की उपस्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जिससे अब उन्हें पेंशन जल्दी मिल पाएगा, वृद्ध महिला ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि 17 साल की समस्या का 17 मिनट में समाधान हो गया और दुआ देते हुए फूली नहीं समाई।

इन शिविरों में क्षेत्र के तहसीलदार प्रेमु साहू, सूरज बंछोर, खिरसागर कुर्रे के साथ पटवारी ,आर आई, कोटवार ग्राम पटेल सहित पंचायत के सरपंच-सचिव के साथ पदाधिकारी भी उपस्थित रहते है। बहुत सारे राजस्व विवाद होते तो छोटे व ग्रामीण स्तर के है पर न्यायालय के प्रक्रिया में उलझ कर जटिल हो जाते है, इन जटिलताओं को कम करने आपसी समन्वय को बढ़ाने के साथ-साथ ग्राम न्यायालय के दिशा में यह राजस्व शिविर मील का पत्थर साबित हो रहा हैं। कोविड काल के कारण बहुत सारे आवेदन, मांग शिकायत राजस्व न्यायालय में पेंडिंग थे, जिसे पिछले अभियान में तथा इस चरण के अभियान में तेजी से निपटाया जा रहा है। इससे आम जनता का शासन व राजस्व न्यायालय के प्रति भरोसा बढ़ने लगा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें