बसना : ज्वेलर्स दूकान के सामने हुई चोरी
बसना थाना क्षेत्र में लागातार मोटरसायकल के चोरी होने की घटना सामने आ रही है. बीते 3 दिनों में करीब 6 मोटरसायकल के चोरी होने की घटना सामने आ चुकी है. वहीं पुलिस ने भी एक सायकल चोर को गिरफ्तार किया है.
इस चोरी की घटना में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमे 27 मई को शाम 6:10 बजे पदमपुर रोड पर एक ज्वेलर्स दूकान के सामने मोटरसायकल की चोरी हो गई.
कश्मीरी लाल अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि अज्ञात आरोपी चोर द्वारा विशाल ज्वेलर्स के सामने मोटरसायकल सुपर स्प्लेण्डर क्र. CG-06-G-3508 कीमती 15000 रू. को चोरी करके ले गया. जिसमे चाबी लगी थी.
आपको बता दें कि क्षेत्र में मोटरसायकल की चोरी दिन दाहाड़े भी की जा रही है. इसमें से एक चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मिडिया में भी वायरल हो रहा है. फुटेज ग्राम चिमरकेल का बताया जा रहा है. जिसमें एक व्यक्ति द्वारा घर के बाहर खड़ी एक मोटरसायकल को चोरी करना बताया जा रहा है.