बसना : ट्रक ने कार को पीछे से मारी जोरदार ठोकर, वाहन क्षतिग्रस्त.
बसना थाना अंतर्गत गिल ढाबा के पास ट्रक ने कार को पीछे से मारी ठोकर, वाहन क्षतिग्रस्त, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
हेमलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम टमटोरा थाना सारंगढ का निवासी है । माध्यमिक शाला ठाकुरदिया खरसिया में शिक्षक के पद पर पदस्थ है कि 28 मई 2022 को रायपुर से स्वयं का ईलाज कराकर मारूती सुजूकी सेलेरियो कार क्रमांक क्रं0 CG 04 LF 0356 में अपने दोस्त सहदेव के साथ वापस घर आ रहे थे कि रात्रि करीबन 11.30 बजे जैसे ही एनएच 53 रोड गिल ढाबा के पास पहुंचे थे कि पिछे से आ रही ट्रक क्रमांक OD 21 K 3234 का चालक ने अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही चलाकर उसके कार को पिछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । जिससे कार का पिछला हिस्सा एवं ड्रायवर साईड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । कार में बैठे किसी को कोई चोंट नहीं लगा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।