तेन्दूकोना : नाला के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला व्यक्ति
29 मई को तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम भीखापाली के मचका नाला के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था, जिसे डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भावसिंग साहु पिता स्व. बुचुवा उम्र 70 साल ग्राम लीला चौक, भीखापाली का निवासी था. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें