बसना : 10 किलो गांजा के साथ कर रहा था बस का इंतज़ार, पुलिस ने... - CG Sandesh

बसना : 10 किलो गांजा के साथ कर रहा था बस का इंतज़ार, पुलिस ने पकड़ा.

बसना पुलिस ने 30 मई को रात करीब 8:40 बजे शहीद वीरनारायण सिंह चौक के पास एक व्यक्ति को 10 किलो गांजा के साथ बस का इंतज़ार करते हुए पकड़ा है. जिसके विरुद्ध नारकोटिक एक्ट 20 (बी) के तहत कार्यवाही की गई है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी कांता प्रसाद पिता मनोहर उम्र 32 साल, अवैध रूप से कुल 10 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 2,00,000 रू. को बिक्री करने के लिए ले जाने हेतु बस का इंतजार कर रहा था जहाँ उसके पकड़ा गया. तथा आरोपी के कब्जे से 10 किलो गांजा,  01 नग मोबाईल कीमती 1000 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें