बसना : हेल्थ वेलनेस सेंटर सिंघनपुर  में मनाया गया तम्बाकू नि... - CG Sandesh

बसना : हेल्थ वेलनेस सेंटर सिंघनपुर में मनाया गया तम्बाकू निषेध दिवस

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना के अंतर्गत हेल्थ वेलनेस सेंटर सिंघनपुर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जे पी प्रधान के निर्देशन व सेक्टर प्रभारी डॉक्टर बी आर मलिक के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसबी साहू , सीएचओ वर्षा रानी मलिक, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक खेल बाई चौहान व उपेंद्र प्रधान की उपस्थिति में मनाया गया कार्यक्रम का संचालन एवं मरीजों का स्क्रीन करते हुए खेल बाई चौहान ने बताया तंबाकू निषेध दिवस 31 मई 1988 से मनाया जा रहा है इसका उद्देश्य तंबाकू की खतरों से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा करना है इसके लगातार सेवन करने से गला व फेफड़े का कैंसर ,ब्लड प्रेशर, शुगर, ह्रदय रोग , टीबी, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया जैसी बीमारी का सामना करना पड़ता है सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने तथा 200 मीटर के परिधि में विक्रय करने पर कोटपा एक्ट 2003 के तहत रूपये 200 से ₹10000 की जुर्माना और 5 वर्ष की कैद की सजा हो सकती है वर्ष 2021 का थीम था कमिट टू क्विट जबकि वर्ष 2022 का थीम है पर्यावरण की रक्षा करें । आज के एनसीडी शिविर में 47 मरीजों का स्क्रीनिंग किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें