महासमुंद : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में रिक्त पदो... - CG Sandesh

महासमुंद : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए साक्षात्कार 01 एवं 02 जून को

जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं शैक्षणिक संस्थान समिति महासमुन्द अन्तर्गत जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग जिला महासमुन्द में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अस्थायी रूप से हिन्दी/अंग्रेजी सीबीएससी पैटर्न पर शाला संचालन के लिए निर्धारित मानदेय ( प्रति कालखण्ड/प्रतिदिन) पर रिक्त पदों की पूर्ति हेतु वॉक इन इंटरव्यू के तहत अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि पीजीटी के अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार बुधवार 01 जून 2022 को समय प्रातः 11.00 बजे तक एवं टीजीटी के अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार गुरूवार 02 जून 2022 को समय प्रातः 11.00 बजे तक सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ उपस्थित होना होगा। आवेदन पत्रों का परीक्षण कलेक्टर के पीछे प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें